Showing posts with label 14th बर्ड फेयर - 2011. Show all posts
Showing posts with label 14th बर्ड फेयर - 2011. Show all posts

Wednesday, March 2, 2011

14th Bird Fair (Mansagar, Jal Mahal Jaipur) - 2nd & 3rd Feb., 2010

जल महल स्थित मानसागर की पाल पर चौदहवा बर्ड फेयर 2 व 3 फ़रवरी को आयोजित किया गया। जिसमे जयपुर की स्कूलों के हजारों बच्चों ने देशी विदेशी पक्षियों को जाना और उनके बारे में जानकारियों विशेषज्ञों से प्राप्त की। दो दिन चले पक्षी मेले को खेजरी वृक्ष को समर्पित किया गया। विशषज्ञों ने खेजरी वृक्ष की पर्यावरण में उपयोगिता के बारे में बच्चो को बताया और इसको बचाने में सहयोग करने की अपील की। मेले में विश्व प्रसिद्ध केवलादेव पक्षी अभ्यारण्य के पक्षी विशेषज्ञों ने बच्चों को मानसागर झील में आने वाले प्रवासी एव स्थानीय पक्षियों के बारे में जानकारी देने के साथ यह भी बताया की प्रवासी पक्षी यहा क्यों आते हे और कब आते हे। पक्षियों के संसार से बच्चों को रूबरू करवाने के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमे विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।